फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cash and jewelry worth more than five lakhs stolen by breaking the lock of the house

Shakti: मकान का ताला तोड़कर पांच लाख से ज्यादा की नगदी और जेवरात पार, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Jan 2023 11:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 Jan 2023 11:36 AM IST
सार

आरोपियों की बताई गई जगह से सोने-चांदी के जेवरात को बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विज्ञापन
Cash and jewelry worth more than five lakhs stolen by breaking the lock of the house
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सर्करा गांव में घर के चार कमरों का ताला तोड़ कर अलमारी के अंदर में रखे पांच लाख 89 हजार रूपए के सोने चांदी के जेवर और कुछ नगदी रकम चोरी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की बताई गई जगह से सोने-चांदी के जेवरात को बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विज्ञापन


शिकायत करता जगमोहन चंद्रा ने बताया की पिता रूपेंद्र शरण चंद्राकर तबीयत खराब होने के कारण इलाज के लिए रायपुर नारायणना एवं एमएमआई अस्पताल रायपुर में भर्ती करा कर इलाज करा रहे थे। छोटा भाई भी घर का ताला लगाकर रायपुर चला गया घर खाली था। चाचा के बेटे ने फोन के माध्यम से बताया कि घर का पीछे का दरवाजा खुला हुआ है। जिसके बाद घर आकर देखा तो पूरा सामान बिखरा हुआ था। चारों कमरे की अलमारी टूटे हुए थे और उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात और कुछ नकदी रकम भी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed