फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Case registered against a teacher for allegedly sexually harassing female students

छत्तीसगढ़ में छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2019 02:37 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चम्पा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चम्पा Published by: अजय सिंह Updated Sun, 15 Dec 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Case registered against a teacher for allegedly sexually harassing female students
rape shimla - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चम्पा जिले के एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की कुछ छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में 56 वर्षीय अध्यापक को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि पोडीभाटा गांव के एक स्कूल की 15 छात्राओं ने शिक्षक छेदीलाल शर्मा के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत की जिसके बाद अध्यापक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘छात्राओं ने शर्मा के खिलाफ शिकायत की कि उसने कुछ दिन पहले उनसे छेड़छाड़ की थी जिसके बाद छात्राओं ने उसे चेतावनी भी दी थी। शिकायत करने वाली सभी छात्राएं आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने शनिवार को कुछ छात्राओं को फिर अनुचित तरीके से छूने की कथित रूप से कोशिश की और उन पर अभद्र टिप्पणियां कीं जिसके बाद छात्राओं ने अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी दी और पुलिस के पास शिकायत की।

उन्होंने बताया कि छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ स्कूल परिसर में प्रदर्शन भी किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।


उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी राज्य के बलौदा बाजार जिले में एक सरकारी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्राओं से कथित छेड़छाड़ को लेकर सात अध्यापकों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed