{"_id":"679f76e0fe5d197a9b0a9c06","slug":"case-of-recovery-of-60-lakh-rupees-registered-against-committee-manager-and-phad-in-charge-in-chhattisgarh-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: धान खरीदी में गड़बड़ी, 60 लाख से अधिक रुपये की वसूली, समिति प्रबंधक और फड़ प्रभारी पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: धान खरीदी में गड़बड़ी, 60 लाख से अधिक रुपये की वसूली, समिति प्रबंधक और फड़ प्रभारी पर कार्रवाई
Sun, 02 Feb 2025 07:15 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 02 Feb 2025 07:15 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र में वसूली का मामला सामने आया है। समिति प्रबंधक एवं फड़ प्रभारी पर 60 लाख से अधिक रुपये की वसूली का प्रकरण दर्ज करवाया गया है। धान खरीदी में गड़बड़ी के मामले में कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
धान खरीदी में अनियमितता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र में वसूली का मामला सामने आया है। समिति प्रबंधक एवं फड़ प्रभारी पर 60 लाख से अधिक रुपये की वसूली का प्रकरण दर्ज करवाया गया है। धान खरीदी में गड़बड़ी के मामले में कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा इलाके के अखरापाली धान खरीदी केंद्र में 60 लाख 53 हजार 680 रुपये की अनियमितता उजागर होने के बाद समिति प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद अनंत और फड़ प्रभारी हितेंद्र कुमार के खिलाफ वसूली और आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। धान खरीदी में गड़बड़ी और धान की अफरा-तफरी के मामले में कार्रवाई कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर की गई है।
कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रोहित सिंह, तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा, नायब तहसीलदार कटघोरा और राजस्व विभाग की टीम ने अखरापाली धान खरीदी केंद्र का भौतिक सत्यापन किया। जांच में 1952.80 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसकी कीमत 60 लाख 53 हजार 680 रुपये आंकी गई। सत्यापन के दौरान 30 से 35 बोरों की तौल करने पर धान की मात्रा मानक से अधिक मिली, जिससे अनियमितता की पुष्टि हुई। जांच टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर दस्तावेज जब्त कर लिए, और दोषी पाए गए अधिकारियों पर वसूली और आपराधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।