फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   case of online fraud 14 girls appeared in the courtin Raigarh

Raigarh:ऑनलाइन ठगी के मामले में 14 युवतियां कोर्ट में पेश, चार को पुलिस रिमांड, 10 को भेजा जेल

Fri, 25 Nov 2022 07:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Nov 2022 07:36 PM IST
सार

पुलिस ने पश्चिम बंगाल से इस रैकेट से जुड़े 22 लोगों को हिरासत में लिया था।  जिनमें से 14 युवतियों को ट्रांजिट रिमांड के दौरान पश्चिम बंगाल की कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी और उन्हें 25 नवंबर से पहले रायगढ़ कोर्ट में पेश होने का आदेश  दिया था। वहीं 8 युवाओं को पुलिस पहले ही ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ ला चुकी थी। शुक्रवार को शेष 14 आरोपी युवतियां पश्चिम बंगाल कोर्ट के आदेश पर रायगढ़ न्यायालय में पेश हुईं।

विज्ञापन
case of online fraud 14 girls appeared in the courtin Raigarh
ऑनलाइन ठगी के मामले में 14 युवतियां कोर्ट में पेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले से जुड़ी 14 युवतियों के रायगढ़ कोर्ट में पेश होने पर 4 लोगों की रिमांड मांगी। जिससे कोर्ट ने उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड दिया है। 10आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस तरह पुलिस ने 4 लोगों को कोर्ट से पुलिस रिमांड पर ले  लिया है। पुलिस का दावा है कि इनसे पूछताछ में और भी कई मामलों का खुलासा होगा। पुलिस का यह भी कहना है कि गिरोह ने देश के कई राज्यों में लंबे समय से ठगी की है, ऐसे में ठगी की रकम करोड़ों में हो सकती है। दरअसल रायगढ़ पुलिस ने 3 दिन पहले कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट के पास एक फ्लैट में दबिश देकर फर्जी कॉल सेंटर के एक बड़े गिरोह का खुलासा किया था।

विज्ञापन


पुलिस ने पश्चिम बंगाल से इस रैकेट से जुड़े 22 लोगों को हिरासत में लिया था।  जिनमें से 14 युवतियों को ट्रांजिट रिमांड के दौरान पश्चिम बंगाल की कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी और उन्हें 25 नवंबर से पहले रायगढ़ कोर्ट में पेश होने का आदेश  दिया था। वहीं 8 युवाओं को पुलिस पहले ही ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ ला चुकी थी। शुक्रवार को शेष 14 आरोपी युवतियां पश्चिम बंगाल कोर्ट के आदेश पर रायगढ़ न्यायालय में पेश हुईं।  इस दौरान पुलिस ने इसमें से चार आरोपियों की पुलिस रिमांड की मांग की जिस पर कोर्ट ने चार आरोपियों को 2 दिन की पुलिस रिमांड दी है।  शेष 10 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन

 

इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक युवतियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं, लिहाजा इन से व्यापक पूछताछ की तैयारी है। आपको बता दें कि 3 दिन पहले पुलिस ने कॉल सेंटर में दबिश के दौरान युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया था इस दौरान उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में ठगी के 71 मामले कबूल किए थे वहीं एक करोड़ से अधिक की ठगी की बात भी सामने आई थी। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में ना सिर्फ ठगी की रकम बढ़ेगी, बल्कि आरोपियों की संख्या और ठगी के मामले भी और बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed