{"_id":"6752c3aa51c5597d370608e7","slug":"call-for-bandh-on-9th-to-commemorate-martyrdom-of-naxalites-killed-in-telangana-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरोसे के व्यक्ति के घर खाना खाने गए थे सभी: मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सली, नौ दिसंबर को तेलंगाना बंद का आव्हान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरोसे के व्यक्ति के घर खाना खाने गए थे सभी: मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सली, नौ दिसंबर को तेलंगाना बंद का आव्हान
Fri, 06 Dec 2024 02:58 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:58 PM IST
सार
तेलंगाना के एटुनगरम में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इसमें जवानों ने सात नक्सलियों को मार गिराया था। अब उनकी याद में नौ दिसंबर को बंद का आव्हान किया गया है।
विज्ञापन
नक्सली मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तेलंगाना के एटुनगरम में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इसमें जवानों ने सात नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें छह नक्सली बीजापुर और एक नक्सली तेलंगाना का बताया जा रहा है। इसी तारतम्य में नक्सली लीडर ने मारे गए नक्सलियों की याद में नौ दिसंबर को बंद का आव्हान किया है।
विज्ञापन
नक्सलियों के राज्य प्रवक्ता जगन ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि उनके सात लड़ाकू पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। यह मुठभेड़ तेलंगाना के एटुनगरम में हुई थी। मुठभेड़ को लेकर बयान जारी किया गया है, जहां इस बात को स्वीकार किया कि नक्सल संगठन के बीच से ही सूचना निकली थी। नक्सली गांव में भरोसे के व्यक्ति के घर खाना खाने गए थे। सभी सात नक्सलियों की शहीदी की याद में नौ दिसंबर को तेलंगाना बंद कराया गया है।
विज्ञापन