{"_id":"636a2cf1c5b976527100caa4","slug":"bus-overturned-after-hitting-bike-rider-two-died-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh : बाइक सवार को टक्कर मार पलटी तेज रफ्तार बस, दो की मौत, कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh : बाइक सवार को टक्कर मार पलटी तेज रफ्तार बस, दो की मौत, कई यात्री घायल
Tue, 08 Nov 2022 03:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Nov 2022 03:48 PM IST
सार
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसमें कई यात्रियों को चोटें आई हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी को डायल-112 की मदद से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में मारे गए युवकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
रायगढ़ में बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई बस पलट गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार बस बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। जबकि बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक हादसे में मारे गए युवकों के नाम अभी तक सामने नहीं आ सके हैं। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ से वासुदेव ट्रेवल की बस घरघोड़ा की ओर जा रही थी। अभी बस अमलीडीह के पास पहुंची थी कि अचानक से सामने आए बाइक सवार दो युवक सामने आ गए। उनको बचाने का चालक ने प्रयास किया, लेकिन बाइक को टक्कर लग गई। इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, औीर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जिन बाइक सवारों को चालक बचाने का प्रयास कर रहा था, चपेट में आकर उन दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार कई यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे के समय बस में 56 यात्री सवार थे। हादसे में मारे गए दोनों युवक जमडबरी गांव के बताए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों युवक भेंडरा पंचायत में मेला देखने के बाद लौट रहे थे।
विज्ञापन