{"_id":"64df591ed97bf77f0b01c3d3","slug":"burnt-body-found-in-house-in-durg-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो सकी शिनाख्त: घर में जला हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजा गया DNA सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो सकी शिनाख्त: घर में जला हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजा गया DNA सैंपल
Fri, 18 Aug 2023 05:12 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 18 Aug 2023 05:12 PM IST
सार
दुर्ग में एक घर में जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। अज्ञात शव को लेकर कोई भी शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर शव की शिनाख्त में जुट गई है।
विज्ञापन
घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहननगर थाना क्षेत्र के एक मकान में एक जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इस मामले में चौकाने वाली बात यह है कि जिस घर में शव बरामद किया है। वह मृतक के घर के किसी भी सदस्य का नहीं है। अज्ञात शव को लेकर कोई भी शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर शव की शिनाख्त में जुट गई है। वहीं, पुलिस घर के मालिक व उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।
मोहननगर के गिरधारी नगर में रहने वाले भूपेंद्र यादव ने स्टोर में आग लगने और उसमें एक शव के जलने की सूचना बुधवार को पुलिस को दी थी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक शव पूरी तरह जल चुका था। इसी कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि शव महिला का है या पुरुष का है।
दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि घटना के बाद भूपेंद्र यादव की पत्नि सुप्रिया यादव गायब थी, लेकिन जब सुप्रिया की जानाकारी जुटाई गई तो वह अपने मायके गंडई में मिली। पुलिस भूपेंद्र यादव और सुप्रिया के घरवालों समेत अन्य लोगो से पूछताछ कर रही है। पुलिस को पूछताछ में जानाकारी मिली कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मामले में कुछ क्लू मिला है, जिसके आधार पर जल्द ही खुलासा हो सकता है। शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है, इसलिए पुलिस ने शव का डीएनए सैंपल राजानंदगांव मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। इसके अलावा पुलिस पूछताछ में कुछ अहम क्लू हाथ लगे हैं। पुलिस ने दावा किया है इस मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।