फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bullet firing in Karishma Apartment at Raipur

रायपुर के करिश्मा अपार्टमेंट में चली गोली: दिनदहाड़े फायरिंग से दहला परिवार, इलाके में मचा हड़कंप

Sun, 11 Jun 2023 03:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 03:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंडरी थाने क्षेत्र स्थित करिश्मा अपार्टमेंट में दिनदहाड़े गोली चली है। अपार्टमेंट के पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट की खिड़की में गोली चली है। इससे आस-पास के रहवासियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
bullet firing in Karishma Apartment at Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंडरी थाने क्षेत्र स्थित करिश्मा अपार्टमेंट में दिनदहाड़े गोली चली है। अपार्टमेंट के पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट की खिड़की में गोली चली है। इससे आस-पास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। इलाके में सनसनी फैल गई है। फ्लैट नंबर 502 में फायरिंग की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। टीम घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

 
घटना का कारण अभी तक पता नहीं चला है। हालांकि इस फायरिंग से कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया जाता है कि पांचवीं मंजिल का फ्लैट विजय पांडेय नामक व्यक्ति का है, जो कि एक प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट का काम करता है। चर्चा है कि यह बाहर से किस एक्सीडेंटल फायर किया गया है या किसी को डराने के लिए टारगेट फायर किया गया है। बहरहाल, पुलिस की जांच के बाद ही यह क्लीयर होगा। पुलिस और बैलिस्टिक एक्सपर्ट की टीम घटना की जांच कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed