छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार शाम एक आंगनबाड़ी केंद्र गिर गया। हादसे से ठीक पहले ही बच्चों की छुट्टी हुई थी। वह जैसे ही इमारत से बाहर निकले, पूरा केंद्र ताश के पत्तों की तरह भरभराकर भरभराकर ढह गया। हादसा होते देख बच्चे और कर्मचारी दहशत में आ गए। वहीं स्थानीय पार्षद का कहना है कि जर्जर इमारत को लेकर प्रशासन को जानकारी थी, लेकिन शिकायत के बाद भी उन्होंने कुछ नहीं किया।
आंगनबाड़ी केंद्र ढहा: बच्चे बाहर निकले और गिर गया भवन, पार्षद बोले- प्रशासन को पता था जर्जर है इमारत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Dec 2022 01:00 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में आंगनबाड़ी केंद्र का जर्जर भवन भरभराकर गिर गया। घटना के समय बच्चों की छुट्टी हो चुकी थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कार्यकर्ता ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन