{"_id":"5f6ffb028ebc3e9b9f371821","slug":"bsf-jawan-injured-in-ied-blast-in-kanker-district-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में आईईडी की चपेट में आने से बीएसएफ का जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में आईईडी की चपेट में आने से बीएसएफ का जवान घायल
Sun, 27 Sep 2020 08:07 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 27 Sep 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
IED attack (File)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की चपेट में आने से सीमा सुरक्षा बल का जवान घायल हो गया है।
कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोयलीबेड़ा-धत्ता मार्ग पर आईईडी की चपेट में आने से बीएसएफ की चौथी बटालियन का जवान विरेंद्र टुड्डु घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों को गस्त पर रवाना किया गया था। दल के जवान जब एक नाले के करीब पहुंचे तब टुड्डु का पैर आईईडी (प्रेशर बम) के ऊपर पड़ गया। इससे बम में विस्फोट हो गया। इस घटना में जवान घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घायल जवान को हल्की चोटें आई है। तथा उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
इधर बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है।