{"_id":"626a258ff6afef00997e9ed2","slug":"bsf-jawan-committed-suicide-in-kanker-camp-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बीएसएफ जवान ने की खुदकुशी, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, कांकेर में था तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बीएसएफ जवान ने की खुदकुशी, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, कांकेर में था तैनात
Thu, 28 Apr 2022 10:56 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:56 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार सुबह बीएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार सुबह बीएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। जवान ने खुदकुशी किस वजह से की इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जवान ने सुबह छह बजे बैरक में खुद को गोली मार ली थी। एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने मामले की जानकारी दी। घटना कांकेर के कामटेडा कैंप की है। बताया जाता है कि जवान उज्जवल नंदी BSF की 30वीं बटालियन का था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी के मुताबिक नंदी सुबह लगभग सात बजे अपने बैरक में था तब उसने खुद को गोली मार ली। जब शिविर में मौजूद अन्य जवानों को इस घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी और जवान को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आत्महत्या के कारणों के संबंध में अभी तक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।