फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Brother kills brother over land dispute in Korba

भाई बना हत्यारा: टांगी से हमला कर छोटे भाई की कर दी हत्या, जमीन को लेकर हुआ विवाद; गाली-गलौज करता था राय सिंह

Thu, 12 Sep 2024 03:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 12 Sep 2024 03:56 PM IST
सार

कोरबा में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि छोटा भाई शराब पीकर गाली-गलौज करता रहता था। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Brother kills brother over land dispute in Korba
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पसान थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में धनसिंह गोड (60) ने अपने सगे भाई राय सिंह गोड (58) पर टांगी से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस थाना पहुंचा और घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोपी धनसिंह गोड बुधवार की शाम लगभग छह बजे अपने घर के आंगन में काम कर रहा था। इस दौरान उसका छोटा भाई राय सिंह गोड शराब पीकर घर पहुंचा और अपने बड़े भाई से गाली-गलौज करने लगा। यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद बड़े भाई ने आंगन में रखे टांगी से उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते लोगों के इकठ्ठे हो गए। इस घटना के बाद आरोपी खुद पसान थाना पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। घटना सुनकर उनके भी होश उड़ गए और उसे तत्काल गिरफ्तार कर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई के बीच जमीन को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। इससे पहले भी शराब पीकर वह बड़े भाई के घर के सामने गाली-गलौज किया करता था। इससे वह बेहद परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जो बातें सामने आई हैं, वह जमीन विवाद को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed