{"_id":"686fb8878e68b5e5af0b3eb8","slug":"brick-kiln-operators-in-durg-cheated-of-rs-35-lakh-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: दुर्ग में ईंट भट्ठा संचालकों से 35 लाख की ठगी, मजदूर दिलाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी; मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: दुर्ग में ईंट भट्ठा संचालकों से 35 लाख की ठगी, मजदूर दिलाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी; मामला दर्ज
Thu, 10 Jul 2025 06:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 10 Jul 2025 06:38 PM IST
सार
दुर्ग के दो ईंट भट्ठा संचालकों से बलौदा बाजार के तीजराम केवट और कमल सिंह निषाद ने मजदूर दिलाने के नाम पर 25 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस थाना पुलगांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग जिले में ईंट भट्ठे में मजदूर दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दो ईंट भट्ठा संचालकों, पीसेगांव निवासी नीलकंठ कुंभकर और दुर्ग निवासी अभिषेक चक्रधारी ने बलौदा बाजार के सुनसुनिया निवासी तीजराम केवट और उनके साथी कमल सिंह निषाद पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने दोनों भट्ठा संचालकों से मजदूर उपलब्ध कराने के लिए नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच एग्रीमेंट किया और 25 लाख 35 हजार रुपये लिए। हालांकि, तय समय पर न तो मजदूर उपलब्ध कराए गए और न ही पैसा वापस किया गया। जब संचालकों ने तीजराम से रकम वापसी की मांग की, तो वह टालमटोल करता रहा और बाद में उसका नंबर बंद हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद, दोनों भट्ठा संचालकों ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर पुलगांव थाना पुलिस ने तीजराम केवट और कमल सिंह निषाद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन