फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   boy commits suicide by hanging himself in Jagdalpur Angered by mother scolding

अब किसे राखी बांधेगी बहनें?: रक्षाबंधन के नौ दिन पहले इकलौते भाई ने की आत्महत्या, मां की डांट से नाराज था हरि

Sat, 10 Aug 2024 03:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 10 Aug 2024 03:42 PM IST
सार

जगदलपुर जिले में एक किशोर ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किशोर अपनी मां की डांट से नाराज था। हालांकि मामले में किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
 

विज्ञापन
boy commits suicide by hanging himself in Jagdalpur Angered by mother scolding
मेकाज अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परपा थाना क्षेत्र के कोरपाल गांव में रहने वाले एक 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किशोरी अपनी मां की डांट से नाराज था। इस बात की जानकारी सुबह परिजनो को लगी। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि कोरपाल में रहने वाले सुखराम के 16 वर्षीय बेटे हरि को शुक्रवार रात उसकी मां पार्वती ने दिनभर घूमने की बात को लेकर थोड़ी सी डांट लगा दी। इसके बाद हरि परिजनों को बिना बताए रात को घर से चला गया। रातभर परिजनों ने भी उसकी कोई भी खोज खबर नहीं ली। शनिवार की सुबह हरि की मां पार्वती जब घर से बाहर काम करने के लिए निकलीं तो देखा कि खेत में लगे जामुन के पेड़ में उसके का शव लटका है। 
विज्ञापन


पार्वती ने बेटे को फंदे में लटके देख परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। आसपड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे। दोनों बड़ी बहनों को जिंदगी भर इस बात का मलाल रहेगा कि उनका इकलौता भाई रक्षाबंधन के नौ दिन पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गया। परिजनों से लेकर गांव के आसपास रहने वाले लोगों में भी मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed