{"_id":"67ee487f73f846fe03087468","slug":"bookies-beware-raipur-police-took-action-against-online-betting-five-arrested-in-raipur-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime News: सटोरिये हो जाये सावधान!, रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ की कार्रवाई, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime News: सटोरिये हो जाये सावधान!, रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ की कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
Thu, 03 Apr 2025 02:06 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:06 PM IST
सार
Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में सटोरिये सावधान हो जाये। पुलिस सटोरियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। आईपीएल का सीजन आते ही सटोरिये ऑनलाइन सट्टा खेला रहे हैं। इस पर रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में सटोरिये सावधान हो जाये। पुलिस सटोरियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। आईपीएल का सीजन आते ही सटोरिये ऑनलाइन सट्टा खेला रहे हैं। इस पर रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अलग-अलग मामलों में आईपीएल सट्टा खिलाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने कटोरा तालाब स्थित सूर्या अपार्टमेंट के पास मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं सरस्वती नगर थाना में तीन सटोरिये को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति आईपीएल किक्रेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं।
इस पर पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिये और जगह पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने साथ में मिलाकर आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करना बताया। वे MR-BEAN नामक एप से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब बुक जब्त किया गया।