फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Body of youth missing for two days found in river, suspicion of love affair in Jagdalpur

जगदलपुर: दो दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला, प्रेम प्रसंग की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sat, 20 Sep 2025 03:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 20 Sep 2025 03:03 PM IST
सार

नयामुण्डा में रहने वाला ललित सिन्हा दो दिन से लापता था। शनिवार की सुबह उसका शव परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कालीपुर के बालिकोन्टा में नदी से बरामद किया गया। शव मिलने के साथ ही परिजनों की तलाश की उम्मीद खत्म हो गई और घर में मातम छा गया।

विज्ञापन
Body of youth missing for two days found in river, suspicion of love affair in Jagdalpur
मृतक का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के नयामुण्डा में रहने वाला ललित सिन्हा दो दिन से लापता था। शनिवार की सुबह उसका शव परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कालीपुर के बालिकोन्टा में नदी से बरामद किया गया। शव मिलने के साथ ही परिजनों की तलाश की उम्मीद खत्म हो गई और घर में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि दो दिन पहले नयामुण्डा निवासी बबलू सिन्हा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बेटा ललित घर से बिना बताए लापता हो गया है और उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ था। पुलिस ने तुरंत युवक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शुक्रवार को नदी किनारे ललित की मोटरसाइकिल और चप्पल बरामद की थी। हालांकि आसपास की खोजबीन के बावजूद युवक का पता नहीं चला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने नदी में एक शव मिलने की सूचना दी, जिसे निकालकर ललित की शिनाख्त की गई।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, ललित का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के दिन वह पुराने पुल के पास फोन पर किसी से बात कर रहा था, उसके बाद वह नदी में कूद गया। शव नदी की धारा में बहते हुए बालिकोन्टा से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या या आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed