फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bloody body of a person found on the roadside in Korba

Korba: सड़क के किनारे लहूलुहान मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Jan 2025 11:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 03 Jan 2025 11:23 PM IST
सार

कोरबा जिले में सड़क के किनारे एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Bloody body of a person found on the roadside in Korba
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत डेंगूरडीह गांव में सड़क किनारे बस स्टैंड पर एक व्यक्ति की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना गांव के कोटवार को दी गई। मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय रामकुमार रतिया के रूप मे की गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की चांच कर रही है। मृतक डेंगूरडीह का रहने वाला था। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

 

पुलिस ने मामले को तत्काल गंभीरता से लेते हुए मृतक की परिजनों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पता चला कि रामकुमार की शादी को 22 साल हो चुके हैं और मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी अंगूरी बाई ने किसी दूसरे के साथ भाग कर शादी कर ली। एक लड़का है, जो अपने पिता के साथ रहता है। शुक्रवार की शाम मृतक घर के पास सड़क किनारे होटल के सड़क किनारे घूम रहा था, जहां कुछ देर बाद उसकी रक्तरंजिश हालत में लाश मिली। घटना कब कैसे और किन परिस्थितियों में घटित हुई है यह आसपास किसी को पता नहीं है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया है।

विज्ञापन

 

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की गई है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द इस मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed