फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJYM workers guarded Congress office by blowing whistle in ambikapur

CG: जागते रहो...सीटी बजाकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की कांग्रेस कार्यालय की पहरेदारी, कुछ दिन पहले हुई थी चोरी

Fri, 28 Jul 2023 10:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 28 Jul 2023 10:49 PM IST
सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की सुरक्षा के लिए लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंच गए। भाजयुमो कार्यकर्ता सीटी बजाकर कांग्रेस कार्यालय की पहरेदारी करने लगे। भाजयुमो ने अंबिकापुर शहर की  खस्ताहाल कानून व्यवस्था के विरोध में यह प्रदर्शन किया।
 

विज्ञापन
BJYM workers guarded Congress office by blowing whistle in ambikapur
भाजयुमो कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर में भाजयुमो का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। बुधवार रात शहर के घड़ी चौक के पास नगर पालिका निगम के सामने स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चोरी हो गई थी। चोरों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष कार्यालय एवं किचन का ताला तोड़ा व किचन में रखे इंडक्शन, चायपत्ती, शक्कर, कप, बर्तन आदि की चोरी कर ली। यह शहर का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है। कांग्रेस के शासनकाल में कांग्रेस कार्यालय में हुई चोरी चर्चा का विषय बना रहा। गुरूवार को मामले की जांच कोतवाली पुलिस ने शुरू की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


शहर में लगातार चोरी के बाद कांग्रेस कार्यालय में चोरी को लेकर भाजपयुमो ने शुक्रवार रात प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजुयमो कार्यकर्ता घड़ी चौक से लाठी डंडे से लैस होकर निकले और कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर करीब एक घंटे तक कांग्रेस कार्यालय की रखवाली की। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सिटी बजाते हुए जागते रहो का नारा भी लगाया।
विज्ञापन


भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन शहर में सिलसिलेवार ढंग से चोरी हो रही है। यही नहीं अब शातिर चोर कांग्रेस कार्यालय को भी अपना निशाना बना रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed