फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP workers surrounded house of Leader Charan Das Mahant in Janjgir Champa

CG: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चरणदास महंत के घर का घेराव, लगाए मुर्दाबाद के नारे; पुलिस से हुई झूमाझटकी

Thu, 04 Apr 2024 06:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 04 Apr 2024 06:24 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के सारागांव में स्थित नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के निवास का भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। घेराव के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमा-झपटी भी हुई है।

विज्ञापन
BJP workers surrounded house of Leader Charan Das Mahant in Janjgir Champa
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के सारागांव में स्थित नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के निवास का भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। घेराव के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमा-झपटी भी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी को लाठी मारने के विवादित बयान को लेकर निवास का घेराव किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता सारागांव की गलियों में लगाएगए बेरिकेटिंग को तोड़कर घेराव करने पहुंचे हुए थे। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने लोकसभा को लेकर आम सभा में उद्बोधन देते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी को कोई अगर लाठी मार सकता है तो वह भूपेश बघेल हैं। इस बयान को लेकर भाजपा नेताओं में काफी आक्रोश है, जिसे लेकर जिले में कैंपेन चलाया जा रहा है। 'मैं हूं मोदी पहले लाठी मुझे मार' के माध्यम से प्रदर्शन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के सारागांव में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आमसभा के माध्यम से जमकर नारेबाजी की। गलियों में मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष निवास का घेराव किया। इस दौरान गलियों में पुलिस के द्वारा बैरिकेडिंग भी किया गया था, जिसे तोड़ते हुए निवास के पास पहुंचकर जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को हटाने के दौरान जमकर झूमा-झपटी भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed