{"_id":"64761bbb3ddba2573705ab64","slug":"bjp-vidhansabha-core-committee-meeting-in-bijapur-and-dantewada-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: विस कोर कमेटी की बैठक; ओम माथुर बोले- 'चेहरे पर नहीं,सिस्टम से लड़ेंगे चुनाव,हम हार-जीत से सीखते हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: विस कोर कमेटी की बैठक; ओम माथुर बोले- 'चेहरे पर नहीं,सिस्टम से लड़ेंगे चुनाव,हम हार-जीत से सीखते हैं'
Tue, 30 May 2023 09:24 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर/दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर/दंतेवाड़ा
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 30 May 2023 09:24 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में साढ़े चार महीने शेष बचे हैं। ऐसे में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर आज मंगलवार को बीजापुर और दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
बैठक लेते बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में साढ़े चार महीने शेष बचे हैं। ऐसे में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर आज मंगलवार को बीजापुर और दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे। बीजापुर में पहली बार विधानसभा कोर कमेटी की बैठक लेने पहुंचे। बैठक में कार्यकर्ताओ को जीत का संकल्प दिलाया। एकजुटता से काम करने की बात कही।
विज्ञापन
भाजपा प्रभारी ओम माथूर दूसरी बार बस्तर और मंगलवार को पहली बार बीजापुर पहुंचे। जिला कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होकर वे विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक भी ली। कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा जीत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का संकल्प लेकर एकजुटता से काम करें। इसके लिए महत्वपूर्ण ये है कि जिसे जो दायित्व सौंपा गया है। उस पर फोकस कर काम करें। इससे भाजपा की जीत सुनिश्चित हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि संगठन मिले कार्यक्रमों को नीचले स्तर तक काम करते हुए जन सम्पर्क बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से संगठन के काम को पूरा करें। भूपेश सरकार गरीबों के हित में गंभीर नहीं हैं। गरीबों को पीएम आवास से वंचित कर रही है। इस चुनाव में सरकार का भ्रष्टाचार अहम मुद्दा होगा। बैठक संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं का परिचय लिया ,तो वहीं जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने स्वागत भाषण दिए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, बस्तर प्रभारी संतोष पांडेय, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता जी वेंकट, जिला महामंत्री सतेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा में ओम माथुर बोले- किसी परिवार, जाति और व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है बीजेपी
दंतेवाड़ा में ओम माथुर ने कहा कि इस बार भाजपा विधानसभा में किसी चेहरे को आगे कर चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेने से पहले वे दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए माथुर ने कहा कि भाजपा किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है। भाजपा एक सिस्टम से चलती है। इसे किसी व्यक्ति ने नहीं बनाया। लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान, त्याग, तपस्या से ये पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
उन्होंने कहा कि जहां तक किसी चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ने की बात है तो अभी हम दौरा कर रहे हैं। इस बारे में अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा। हमारी पार्टी किसी परिवार की नहीं, किसी जाति की नहीं, किसी एक व्यक्ति विशेष की नहीं है। माथुर ने कहा, हिन्दुस्तान के कई राज्यों का प्रभारी रहा हूं। बहुत जगह चेहरे के साथ चुनाव लड़े। बहुत जगह बिना चेहरे के लड़े। ये तय करना हमारी सेंट्रल पार्लियामेंट बोर्ड का काम है। ये हमारा काम नहीं है। फिलहाल हम कमल का फूल लेकर जनता के सामने जा रहे हैं।
कर्नाटक चुनाव की समीक्षा
भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में मिली हार का हमने बारीकी से अध्ययन किया है। हम हर हार या जीत से सीखते हैं। कर्नाटक में जिस वजह से भी पार्टी को हार मिली है, इसकी समीक्षा की जा रही है। हर चीज का बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। हम आने वाला हर चुनाव जीतेंगे।चुनावी साल में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की नक्सलियों की ओर से की गई हत्या के सवाल पर कहा कि ये एक राष्ट्रीय समस्या है। इस समस्या के हल के लिए सभी दलों को साथ आना चाहिए।
छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई पर कहा कि कांग्रेस आज हम पर आरोप लगा रही है, लेकिन यूपीए 1 और यूपीए 2 की सरकार में जिस प्रकार के भ्रष्टाचार उजागर हुए और इन्हीं संस्थाओं ने कार्रवाई की, तो इसे क्या कहेंगे।