फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP surrounded Zone one and five of Municipal Corporation raipur CG

बीजेपी ने किया नगर निगम के जोन 1 और 5 का घेराव: राजेश मूणत बोले- नगर निगम वेंटिलेटर पर, जनता भगवान भरोसे

Thu, 25 May 2023 08:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 25 May 2023 08:33 PM IST
सार

बीजेपी के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में आज गुरुवार को नगर निगम के जोन जोन नंबर 1 और 5 का घेराव किया गया। खमतराई स्थित रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 1 कार्यालय का घेराव किया गया।

विज्ञापन
BJP surrounded Zone one and five of Municipal Corporation raipur CG
बैरिकेड्स पर चढ़कर प्रदर्शन करते राजेश मूणत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में आज गुरुवार को नगर निगम के जोन जोन नंबर 1 और 5 का घेराव किया गया। खमतराई स्थित रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 1 कार्यालय का घेराव किया गया। इसके बाद जोन नंबर 5 ईदगाह भाठापानी टंकी स्थित कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदर्शन के दौरान हजारो कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक जोन कार्यालय पहुंचे। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन





मूणत ने कहा कि नगर निगम का घेराव परमिशन लेकर किया गया था, लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती कार्यकर्ताओं को रोकककर मारपीट की, जिसमे कुछ कार्यकर्ताओ को चोटें आई हैं। कांग्रेस सरकार के इशारे पर लोकतांत्रिक तरीके से किये गए शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए जनप्रतिनिधियों को जोन कार्यालय आने के लिए रोका गया। पूर्व मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन की दमनकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए जोन कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। नगर निगम की सारी व्यवस्था सुधारने के लिए एक महीना का अल्टीमेटम दिया गया। उसके बाद में सुधार नहीं होने पर भाजपा और पश्चिम विधानसभा की जनता की ओर से नगर निगम मुख्यालय का घेराव  किया जाएगा। आरोप लगाय कि सारे अवैध टैंडर का काम जो नगर निगम महापौर अपने करीबियों को बांट रहे हैं, उन्हें रोका जायेगा। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है,तब से प्रशासनिक स्थित प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। राजधानी रायपुर शहर के गली मोहल्लों का हाल बेहाल है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि जनता की उपेक्षा करके भ्रष्टाचार के नित नए तरीकों से अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं जनता कांग्रेसी अत्याचार से त्रस्त हो चुकी है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि नगर निगम रायपुर पूरी तरह से वैंटीलेटर पर है और जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम जिसका निर्माण शहरी जनता की जनसुविधाओं के लिए किया है, वहां अब केवल कांग्रेसी महापौर और उनके करीबियों का घोटाला सुविधा केंद्र बनकर रह गया है। आए दिन एजाज ढेबर से जुड़े नित नए घोटाले सामने आ रहे हैं, जो महापौर छोटे से छोटे निगम के ठेको में सीधा हस्ताक्षेप रखता है, वह मीडिया से कहता है कि उसे पता ही नहीं 27 करोड़ का यूनिपोल विज्ञापन घोटाला कैसे हो गया। उसकी जाँच के लिए खुद कमेटी बनाकर स्वयं जांच करते हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed