फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bjp responded to congress' comment on rss chief's stay in chhattisgarh

Raipur: संघ प्रमुख के प्रवास पर BJP बोली-छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा धर्मांतरण, भागवत जी को सुनें CM और कांग्रेस

Mon, 14 Nov 2022 08:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Nov 2022 08:07 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा, छत्तीसगढ़ की संस्कृति छत्तीसगढ़ के लोगों से छीनी जा रही है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इसे रोके, लेकिन सरकार केवल उपदेश देकर पल्ला झाड़ रही है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार संस्कृति को खंडित करने की सुनियोजित साजिश को बढ़ावा दे रही है।
 

विज्ञापन
bjp responded to congress' comment on rss chief's stay in chhattisgarh
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं संघ प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी पर अब भाजपा ने जवाब दिया है। BJP प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के मीडिया विभाग से आग्रह है कि वे भागवत जी का बौद्धिक सुनें और समझें। संघ किस प्रकार समरसता के साथ राष्ट्रवाद का प्रहरी है और किस प्रकार देश और देशवासियों के लिए समर्पित है। कांग्रेस जिस भारतीय संस्कृति का क्षय कर रही है, संघ परिवार उस संस्कृति का संरक्षण कर रहा है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि, संघ तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करता। वैमनस्यता नहीं फैलाता, आतंकवादियों से हाथ नहीं मिलाता, उनके लिए आंसू नहीं बहाता, नक्सलियों को संरक्षण नहीं देता बल्कि सबल, समर्थ राष्ट्र की अवधारणा के साथ समरसता को प्रोत्साहित करते हुए 1925 से लगातार आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस अपने कर्मों से घटती जा रही है। कांग्रेस पूरे देश से खत्म हो रही है। अब सिर्फ दो राज्यों छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बची है। इनमें भी साफ होने वाली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में तेजी से धर्मांतरण बढ़ रहा है। इसके कई प्रमाण सामने हैं। सरकार का काम किसी संस्था पर सिर्फ टिप्पणी करना नहीं, बल्कि जनता को यह बताना है कि वह धर्मांतरण के मामले रोकने के लिए क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ ही सरकार के मंत्री भी सरकार पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। गृहमंत्री सार्वजनिक रूप से सचेत कर रहे हैं। पुलिस के बड़े अधिकारी अपने अधीनस्थों को सावधान कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed