{"_id":"582185194f1c1b342fb38536","slug":"bjp-president-amit-shah-will-inaugurate-at-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 नवंबर को रायपुर आएंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 नवंबर को रायपुर आएंगे अमित शाह
टीम डिजीटल/ अमर उजाला/दिल्ली
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह का 8 नवंबर का छत्तीसगढ़ प्रवास एक दिन के लिए आगे बढ़ गया है। अब वे 9 नवम्बर को रायपुर पहुंचेंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जारी बयान में बताया कि तिथि परिवर्तन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिल्ली में आवश्यक बैठक आहूत होने के कारण हुआ है।
विज्ञापन
कौशिक ने बताया कि 9 नवंबर को शाम 4 बजे विशेष विमान से अमित शाह स्वामी विवेकानंद विमानतल के स्टेट हैंगर में पहुंचेंगे। जहां उनका स्वागत छत्तीसगढ़ बीजेपी नेताओं द्वारा किया जाएगा। भाजयुमो कार्यकर्ता मोटर सायकिल रैली के माध्यम से उन्हें स्टेट हैंगर से नए भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर लेकर आएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमित शाह शाम 5 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नवनिर्मित दिवंगत नानाजी देशमुख ग्रंथालय का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष 10 नवंबर को सुबह 9 बजे रायपुर से रवाना होंगे।
विज्ञापन