{"_id":"64d638326f53a3bf3a097a77","slug":"bjp-organized-beneficiary-conference-at-chitapur-shakti-kendra-jagdalpur-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थी सम्मेलन : नक्सलगढ़ दरभा में पर भाजपा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 26 ग्रामीणों ने भाजपा में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थी सम्मेलन : नक्सलगढ़ दरभा में पर भाजपा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 26 ग्रामीणों ने भाजपा में लिया
Fri, 11 Aug 2023 07:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 11 Aug 2023 07:01 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी ने दरभा मंडल के चीतापुर शक्ति केंद्र में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में 26 ग्रामीणों ने भाजपा में प्रवेश किया।
विज्ञापन
लाभार्थी सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी द्वारा दरभा मंडल के चीतापुर शक्ति केंद्र में शुक्रवार को लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मोदी सरकार की अनेक योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीणों से भाजपा के नेताओं ने सीधा संवाद किया व उनका सम्मान किया। सम्मेलन में 26 ग्रामीणों ने भाजपा में प्रवेश किया।
विज्ञापन
चीतापुर शक्ति केंद्र में बड़े कडमा, छोटे कडमा, चीतापुर एक ,चीतापुर दो, चिड़पाल, मादरकोंटा बूथ के कार्यकर्ता व क्षेत्र के लाभान्वित ग्रामीण पहुंचे थे। लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, रामाश्रय सिंह, फूल सिंह सेठिया, महादेव कश्यप, मंगतूराम कश्यप ने अपना संबोधन दिया और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन देवीप्रसाद बेंजाम व आभार प्रदर्शन मेघनाथ कश्यप ने किया। इस कार्यक्रम में भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर 26 कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया, जिन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन