फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bjp mp demanded to include kawardha bhoramdev temple in prasad scheme

Kabirdham: छत्तीसगढ़ के 'खजुराहो' को 'प्रसाद' में करें शामिल, लोकसभा में सांसद ने कहा- यह सभी की आंखों का तारा

Mon, 19 Dec 2022 06:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Dec 2022 06:55 PM IST
सार

भोरमदेव मंदिर गोंड जाति के उपास्य देव भोरमदेव, महादेव शिव का नाम हैं। इस मंदिर की स्थापत्य कला शैली, मालवा की परमार कला शैली की प्रति छाया हैं। इन्हीं खूबियों के कारण और इसकी स्थापत्य कला, पुरातात्विक संपदा व धार्मिक आस्था के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन
bjp mp demanded to include kawardha bhoramdev temple in prasad scheme
सांसद संतोष पांडेय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ का खजुराहो कहे जाने वाले कबीरधाम (कवर्धा) स्थित भोरमदेव मंदिर का मुद्दा लोकसभा में भी उठा। राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने भोरमदेव मंदिर को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय अंतर्गत प्रसाद योजना में शामिल करने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि, यह बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सभी की आंखों का तारा है। इसे निहारने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।

विज्ञापन


लोकसभा में संतोष पांडेय ने कहा कि, प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर कवर्धा से करीब 16 किमी दूर स्थित है। यहां भगवान भोरमदेव (शिव) विराजमान हैं। जो आस्था का बड़ा केंद्र है। छत्तीसगढ़ के कला तीर्थ के नाम से विख्यात यह मंदिर मैंकल पर्वत श्रृंखला के गोद में बसा हुआ है। 10वीं सदी मे निर्मित मंदिर धर्म, आध्यात्म, लौकिक जीवन के विविध पक्षों के साथ वन्यजीव अभ्यारण्य, साल और बीजा के पेड़ो की निर्मल छाया को संजोए हुए है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, गोंड जाति के उपास्य देव भोरमदेव, महादेव शिव का नाम हैं। इस मंदिर की स्थापत्य कला शैली, मालवा की परमार कला शैली की प्रति छाया हैं। इन्हीं खूबियों के कारण और इसकी स्थापत्य कला, पुरातात्विक संपदा व धार्मिक आस्था के लिए जाना जाता है। कहा कि, डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर और प्रज्ञागिरी पर्वत का विकास प्रसाद योजना अंतर्गत किया जा रहा है। इसी तरह भोरमदेव को भी शामिल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed