{"_id":"65b4cecd2416adf0310054e7","slug":"bjp-mla-renuka-singh-gave-strict-instructions-to-officers-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surajpur: MLA रेणुका सिंह ने अफसरों को दी सख्त हिदायत, 'जो अधिकारी आदेश नहीं मानेगा, उसे माफ नहीं किया जाएगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surajpur: MLA रेणुका सिंह ने अफसरों को दी सख्त हिदायत, 'जो अधिकारी आदेश नहीं मानेगा, उसे माफ नहीं किया जाएगा'
Sat, 27 Jan 2024 03:07 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 27 Jan 2024 03:07 PM IST
विज्ञापन
रेणुका सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भरतपुर-सोनहत से भाजपा विधायक रेणुका सिंह ने गरीबों को लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए अफसरों के लिए कहा कि मैं गरीबों की हूं, उनके साथ भेदभाव होगा तो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगी।
विज्ञापन
विधायक रेणुका सिंह ने गरीबों को लेकर अधिकारियों से कहा कि जो अधिकारी मेरे आदेश की अवहेलना करेगा, उसको मैं कभी माफ नहीं करूंगी। दरअसल, विधायक रेणुका सिंह ने यह बयान तब दिया, जब वह अपने विधानसभा क्षेत्र के केल्हारी दौरे में थी।
विज्ञापन
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी शख्स के साथ शासन की योजनाओं को लेकर भेदभाव एवं अनदेखी हुई तो रेणुका सिंह कभी नही बख्सेगी। अंतिम व्यक्ति तक सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे ये मेरी प्राथमिकता में है। गौरतलब है कि रेणुका सिंह अपने बयानों और कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं| रेणुका सिंह विधानसभा चुनाव के दौरान भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में थी।
विज्ञापन