फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bjp membership drive in chhattisgarh

भाजपा ने कांग्रेसियों को कैसे बनाया पार्टी 'मेंबर'

Tue, 10 Mar 2015 01:58 PM IST
आलोक प्रकाश पुतुल / रायपुर से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
आलोक प्रकाश पुतुल / रायपुर से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए Updated Tue, 10 Mar 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
bjp membership drive in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया जब कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के मोबाइल पर संदेश आया कि "आप भाजपा सदस्य बन गए हैं। "ऐसे नेताओं में राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


असल में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 50 लाख लोगों को अपना सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।लेकिन ढाई करोड़ की आबादी वाले छत्तीसगढ़ में इतनी बड़ी संख्या में सदस्य बनाना आसान नहीं है।

विज्ञापन

इस तरह चल रहा सदस्यता अभियान

bjp membership drive in chhattisgarh

विपक्षी दलों का आरोप है कि भाजपा अपनी मर्जी से किसी भी सेलफोन का नंबर फीड करके उसके धारक को एक संदेश भेज कर भाजपा सदस्य घोषित कर दे रही है।

भाजपा के इस सदस्यता अभियान की हालत ये है कि कई कांग्रेसी नेता भी अब भाजपा के सदस्य बन गए हैं। शैलेश नितिन त्रिवेदी अपना सेलफोन दिखाते हुए कहते हैं, "दो दिन पहले मेरे सेलफोन पर अंग्रेजी में संदेश आया तो मैं चौंक गया। संदेश के अनुसार मैं भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक सदस्य बन चुका था।"

लोकतंत्र और राजनीति

bjp membership drive in chhattisgarh

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी इसे हास्यास्पद बताते हैं। जोगी कहते हैं, "भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है और किसी को भी सदस्य घोषित कर सकती है। लोकतंत्र और राजनीति ऐसे नहीं चलती।"

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक भूपेश बघेल का कहना है कि भाजपा जिस तरीके से सदस्यता अभियान चला रही है, उससे तो कोई चरमपंथी और माओवादी भी इनका सदस्य बन सकता है। भूपेश कहते हैं, "जम्मू-कश्मीर के मसर्रत आलम अगर मिस्ड कॉल कर दें तो क्या भाजपा उसे भी अपना प्राथमिक सदस्य मान लेगी?"

कांग्रेस फिलहाल पूरे मुद्दे को अदालत में ले जाने की तैयारी कर रही है लेकिन भाजपा के नेता इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

भाजपा का पक्ष जानने के लिए हमने प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और प्रदेश प्रवक्ता शिवरतन शर्मा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed