फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP leaders comment regarding speaker selection in Chhattisgarh Congress

बीजेपी का तंज: 'छत्तीसगढ़ कांग्रेस में वक्ताओं का अकाल, जनता को जवाब नहीं दे पा रहे CM, इसलिए खोज रहे वक्ता'

Fri, 21 Apr 2023 08:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 21 Apr 2023 08:18 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में वक्ता चयन को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जनता को जवाब नहीं दे पा रहे है, इसलिए कांग्रेस को वक्ता ढूंढना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता और विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस के हर जिले में 10 वक्ता चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित करने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
BJP leaders comment regarding speaker selection in Chhattisgarh Congress
धमतरी विधायक रंजना साहू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में वक्ता चयन को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जनता को जवाब नहीं दे पा रहे है, इसलिए कांग्रेस को वक्ता ढूंढना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता और विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस के हर जिले में 10 वक्ता चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित करने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक कांग्रेस में नेताओं का अकाल सामने आ रहा था। अब लगता है कि वक्ताओं की भी कमी हो गई है, जो लालटेन लेकर वक्ता खोज रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता को जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उनके मंत्री जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उनके विधायक जनता का सामना नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता भी भाजपा के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे इसलिए अब वक्ता खोजो अभियान चल रहा है। यह भी विचित्र बात है कि जो कांग्रेस पार्टी का नहीं है, वह भी कांग्रेस का वक्ता हो सकता है। कांग्रेसी वक्ता बनने योग्य नहीं रह गए हैं। 
विज्ञापन


'छत्तीसगढ़ में 7 हजार बलात्कार हुए'
विधायक रंजना साहू ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस हर जिले में 10 क्या 100 वक्ता बना लें, लेकिन क्या सच बोलने और स्वीकार करने की हिम्मत जुटा पाएंगे? कांग्रेस के छोटे से कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में 7 हजार बलात्कार हुए हैं। 3 हजार लोगों की निर्मम हत्या हुई है। 26 हजार लोगों ने इस सरकार से निराश होकर आत्महत्या कर ली।  25 हजार नवजात शिशु की मौत इलाज के अभाव में हो गई। केंद्र सरकार की कोई योजना यहां सलीके से अमल में नहीं है। केंद्र की योजनाओं की रकम का दुरुपयोग किया जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा को लांघ गया है। आरक्षण छीन लिया गया है। गरीबों का आवास छीन लिया। अन्न हड़प लिया। लूट मची हुई है। केंद्र ने जो पैसा दिया, पता नहीं कहां गया? नए वक्ता क्या इसका जवाब देने की हिम्मत जुटा पाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बढ़े महिला अपराध के मामले: शालिनी राजपूत
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था अपने साढ़े चार साल में नहीं संभाल पाई है। कांग्रेस शासन के साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में 7000 से अधिक महिलाएं और बच्चियां दुराचार की शिकार हो गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में महिला अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, उससे या लगता है कि कांग्रेस सरकार महिला सुरक्षा को लेकर जरा भी संवेदनशील नहीं है। प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है । प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ढुलमुल रवैया के चलते अपराधी बेखौफ हो गए हैं। निरंकुश होकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुराचार की घटनाएं करके बेखौफ घूम रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कांग्रेस के राज में अपराध करने पर सजा नहीं होती है।


'7 साल की बच्ची से सामूहिक दुराचार की घटना से प्रदेश शर्मसार'
शालिनी राजपूत ने कहा कि कोरबा में 7 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार की घटना ने प्रदेश को शर्मसार किया है। इसके पूर्व बिलासपुर में एक व्यक्ति को शराब पिलाकर उसकी पत्नी के साथ दुराचार की घटना सामने आई थी। अंबिकापुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया और जब वह नाबालिग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो थाने में उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई, जिसके चलते उस नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के आनंद में इतने चूर हो गए हैं कि उन्हें प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था की चिंता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed