{"_id":"68edebc13a9ffece300d6051","slug":"bjp-leader-satyam-punia-murdered-revelations-found-near-the-body-in-in-bijapur-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर में दहशत: मुखबिरी के आरोप में भाजपा नेता सत्यम पुनेम की नक्सलियों ने की हत्या, शव के पास मिला पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर में दहशत: मुखबिरी के आरोप में भाजपा नेता सत्यम पुनेम की नक्सलियों ने की हत्या, शव के पास मिला पर्चा
Tue, 14 Oct 2025 11:51 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:51 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इलमिडी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता सत्यम पुनेम की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मुखबिरी के आरोप में भाजपा नेता सत्यम पुनेम की नक्सलियों ने की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इलमिडी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता सत्यम पुनेम की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक के शव के पास से नक्सलियों का एक पर्चा भी बरामद हुआ है। घटना के बाद इलाके में दहशत का व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक सत्यम पुनेम उसूर ब्लाक के ग्राम मुजलाकांकेर का निवासी है। बीते दो दशकों से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे। सूत्रों के मुताबिक घटना बीती रात की है जब नक्सली सत्यम पुनेम के घर पहुंचे और उन्हें जबरन बाहर बुलाया। इसके बाद उनकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के शव के पास से नक्सलियों का एक पर्चा भी बरामद हुआ है, जिसमें मद्देड एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में भाजपा नेता सत्यम पुनेम पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।