फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP leader house caught fire due to blast in gas cylinder pipe in Gaurela Pendra Marwahi

GPM News: घर में पूजा की सामग्री बना रही थीं भाजपा नेता की पत्नी, सिलेंडर की पाइन पें ब्लास्ट से लगी आग

Thu, 03 Oct 2024 04:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Oct 2024 04:46 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भाजपा नेता के घर में  गैस सिलेंडर के पाइप में ब्लास्ट होने से आग लग गई। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की पत्नी पूजा की सामग्री बना रही थी। इस दौरान ब्लास्ट हो गया। आग लगने से भाजपा नेता और उनकी पत्नी दोनों लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
BJP leader house caught fire due to blast in gas cylinder pipe in Gaurela Pendra Marwahi
भाजपा नेता के घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला स्टेशन रोड में रहने वाले भाजपा नेता मनीष अग्रवाल के घर में उनकी पत्नी पूजा की सामग्री बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर के पाइप में ब्लास्ट हो गया। इससे आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भाजपा नेता और उनकी पत्नी आग से झुलसे गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आग लगते ही आनन-फानन में घर में मौजूद मनीष अग्रवाल और उनकी पत्नी घर के बाकी सदस्यों को सुरक्षित करने लगे। आसपास के लोग भी आकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग बराबर धधक रही थी। इसके बाद पेंड्रा से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान आग की चपेट में मनीष अग्रवाल और उनकी पत्नी भी आ गईं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए पेंड्रा के निजी अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर इलाज के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मनीष अग्रवाल को चेहरा आग से झुलसा है तो उनकी पत्नी का हाथ आग से झुलस गया है। साथ ही घर में रखा काफी सामान भी आग से जलकर खाक हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed