{"_id":"66fe7ce9abb364648903acb5","slug":"bjp-leader-house-caught-fire-due-to-blast-in-gas-cylinder-pipe-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: घर में पूजा की सामग्री बना रही थीं भाजपा नेता की पत्नी, सिलेंडर की पाइन पें ब्लास्ट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: घर में पूजा की सामग्री बना रही थीं भाजपा नेता की पत्नी, सिलेंडर की पाइन पें ब्लास्ट से लगी आग
Thu, 03 Oct 2024 04:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Oct 2024 04:46 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भाजपा नेता के घर में गैस सिलेंडर के पाइप में ब्लास्ट होने से आग लग गई। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की पत्नी पूजा की सामग्री बना रही थी। इस दौरान ब्लास्ट हो गया। आग लगने से भाजपा नेता और उनकी पत्नी दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला स्टेशन रोड में रहने वाले भाजपा नेता मनीष अग्रवाल के घर में उनकी पत्नी पूजा की सामग्री बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर के पाइप में ब्लास्ट हो गया। इससे आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भाजपा नेता और उनकी पत्नी आग से झुलसे गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आग लगते ही आनन-फानन में घर में मौजूद मनीष अग्रवाल और उनकी पत्नी घर के बाकी सदस्यों को सुरक्षित करने लगे। आसपास के लोग भी आकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग बराबर धधक रही थी। इसके बाद पेंड्रा से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान आग की चपेट में मनीष अग्रवाल और उनकी पत्नी भी आ गईं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए पेंड्रा के निजी अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर इलाज के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मनीष अग्रवाल को चेहरा आग से झुलसा है तो उनकी पत्नी का हाथ आग से झुलस गया है। साथ ही घर में रखा काफी सामान भी आग से जलकर खाक हो चुका है।
विज्ञापन