फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Korea: BJP leader burned alive in car; three dead and two injured due to sand-mining rivalry

CG BJP Leader Murder: बीजेपी नेता को कार में जिंदा जलाया, रेत की रंजिश में तीन की मौत, दो घायल, चार गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2026 04:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 Jun 2026 04:20 PM IST
सार

कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपियों ने भाजपा पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की फॉर्च्यूनर कार में टिपर से टक्कर मारकर पेट्रोल डाल आग लगा दी, जिसमें उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Korea: BJP leader burned alive in car; three dead and two injured due to sand-mining rivalry
कोरिया में रेत कारोबार पर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सोनहत में रेत खनन को लेकर दो पक्षों के बीच चल रही रंजिश ने भयावह रूप ले लिया। मंगलवार की रात हुए हिंसक संघर्ष में भाजपा नेता लल्ला सिंह सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मयंक सिंह और योगेंद्र सिंह घायल हुए हैं। आरोपियों ने एक कार को टक्कर मारकर उसमें आग लगा दी, जिससे यह दर्दनाक घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों की पहचान की है, जिनमें से चार को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन




टिपर से फॉर्च्यूनर कार को टक्कर आग के हवाले
घटना सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव की है। बताया जा रहा है कि रेत कारोबार को लेकर ठाकुर और त्रिपाठी समूह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात फोन पर हुई कहासुनी के बाद मामला और भड़क गया। देर रात एक पक्ष के लोग कार में सवार होकर दूसरे पक्ष के घर के सामने पहुंचे। वहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि मालवाहक टिपर से फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मारी गई। इसके बाद वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।
विज्ञापन

 

Korea: BJP leader burned alive in car; three dead and two injured due to sand-mining rivalry
मृतक लल्ला सिंह, वीरेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह - फोटो : Amar ujala digital

इनकी हुई हत्या

  1. भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह
  2. वीरेंद्र सिंह
  3. नागेंद्र सिंह 


सात में से चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में कुल सात आरोपियों की पहचान की है। गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मनु त्रिपाठी शामिल हैं। बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने कहा- आग कैसे लगी, अभी स्पष्ट नहीं
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, विधि विज्ञान टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे नौगई गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश चौबे ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं है।

'आरोपियों के खिलाफ फांसी की मांग'
राजपूत समाज के राजेंद्र सिंह ने इस जघन्य अपराध की निंदा की। उन्होंने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और उन्हें फांसी देने की मांग की। समाज ने केंद्रीय जांच ब्यूरो जांच और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मुठभेड़ की भी मांग की है। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने घटना को निंदनीय बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की। विधायक भैयालाल राजवाड़े ने मुख्यमंत्री साय से बात करने की जानकारी दी। घटनास्थल पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कई बड़े नेता भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed