फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bjp give missing complaint for not getting night shelter in manendragarh

चोरी हो गया रैन बसेरा!: ठंड बढ़ी तो नेता प्रतिपक्ष ढूंढने निकले रैन बसेरा, मिला नहीं तो कोतवाली में की शिकायत

Mon, 12 Dec 2022 09:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Dec 2022 09:00 PM IST
सार

भाजपाइयों ने कहा कि, अस्थाई रूप से भी कोई रैन बसेरा संचालित नहीं है। जनपद पंचायत का जो रैन बसेरा बताया गया, वह भी बंद था। पता चला कि वहां कोई अधिकारी रहते हैं। महिला नेता रश्मि सोनकर ने कहा कि, रैन बसेरा खोजने का अभियान चलाया था, लेकिन कहीं मिला नहीं। सिटी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
bjp give missing complaint for not getting night shelter in manendragarh
मनेंद्रगढ़ में रैन बसेरे की गुमशुदगी की शिकायत लेकर भाजपाई थाने पहुंचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साल 2009 में बोमन ईरानी की एक मूवी आई थी 'वेलडन अब्बा'। मूवी में गांव में सरकारी रुपयों से बावड़ी (कुआं) का निर्माण कराया जाता है, लेकिन मौके पर वह मिलती ही नहीं। वह चोरी की FIR दर्ज कराने थाने जाते हैं। ऐसा ही कुछ मामला छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में भी सामने आया है। यहां नगर पालिका ने रैन बसेरा होने का दावा किया, लेकिन जब नेता प्रतिपक्ष देखने निकले तो उन्हें मिला ही नहीं। इसके बाद सिटी कोतवाली पहुंचकर उन्होंने रैन बसेरा चोरी होने की शिकायत दी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ठंड से सड़क किनारे बुजुर्ग की हुई मौत
दरअसल, मनेंद्रगढ़ में रविवार को ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव वार्ड-12 में लावारिस हालत में मिला था। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस दौरान पता चला कि जिस व्यक्ति की मौत हुई वह सड़क किनारे ठंड में सोया हुआ था, जबकि ऐसे लोगों के लिए नगर पालिका ने रैन बसेरा बनाने की बात कही है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष सरयू यादव के साथ भाजपा नेता रैन बसेरे की स्थिति जानने के लिए शहर में निकल पड़े। सुबह से घूमने के दौरान वे शाम को कोतवाली पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सिटी कोतवाली में दी शिकायत
पुलिस को दी गई शिकायत में भाजपाइयों ने कहा है कि मनेंद्रगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास रैन बसेरा मौजूद था। इसमें यात्रियों और आगंतुकों के ठहरने के लिए आश्रय बनाया गया था। आज जब हम उसे देखने पहुंचे तो पता चला कि रैन बसेरा लापता है। ठंड के चलते 11 दिसंबर को एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जिला बनाए गए शहर में आगंतुकों के रात्रि विश्राम के लिए एक रैन बसेरा था, लेकिन शासन-प्रशासन और नगर पालिका की उदासीनता के चलते वह भी लापता है। 



रैन बसेरे में अफसरों के कब्जा करने का आरोप
नेता प्रतिपक्ष सरयू यादव ने कहा कि, शहर में कहीं भी रैन बसेरा नहीं दिखाई दिया। नगर पालिका ने अलाव जलाने की बात कही है, लेकिन वह भी सिर्फ एक-दो स्थानों पर ही होती है। वहीं भाजपा नेता लखन लाल श्रीवास्तव ने कहा कि, अस्थाई रूप से भी कोई रैन बसेरा संचालित नहीं है। जनपद पंचायत का जो रैन बसेरा बताया गया, वह भी बंद था। पता चला कि वहां कोई अधिकारी रहते हैं। महिला नेता रश्मि सोनकर ने कहा कि, रैन बसेरा खोजने का अभियान चलाया था, लेकिन कहीं मिला नहीं। सिटी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed