फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP gave ticket to Devlal Thakur from Dondi Lohara assembly constituency

CG Election 2023: BJP ने कांग्रेस से बागी हुए देवलाल ठाकुर पर लगाया दांव, दो साल पहले पार्टी में हुए थे शामिल

Thu, 17 Aug 2023 05:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Aug 2023 05:44 PM IST
सार

बालोद जिले के डोंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र से देवलाल ठाकुर को भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया है। देवलाल ठाकुर पेशे से किसान हैं और दो वर्ष पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
BJP gave ticket to Devlal Thakur from Dondi Lohara assembly constituency
भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी की है। पहली लिस्ट में बालोद जिले के डोंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र से देवलाल ठाकुर को विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया है। टिकट की घोषणा के बाद डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र में पटाखे फोड़े जा रहे हैं। देवलाल ठाकुर पेशे से किसान हैं और दो वर्ष पहले भाजपा में शामिल हुए थे। अब उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने टिकट से नवाजा है। 

विज्ञापन


2018 में कांग्रेस से हुए था बागी 
देवलाल ठाकुर 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बागी होकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा। उसमें उन्हें 21,360 वोट मिले थे और वह तीसरे नंबर पर वोट हासिल करने वाले प्रत्याशी बने। तत्कालीन विधानसभा चुनाव में 67,448 वोट के साथ अनिला भेड़िया पहले नंबर पर रहे तो 34,345 वोट पाकर दिवंगत विधायक कुंवर लाल महेंद्र सिंह टेकाम ने दूसरा स्थान हासिल किया था। विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने कांग्रेस से दूरी बना ली थी दो वर्ष पूर्व 24 जनवरी को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन


2018 में कांग्रेस से हुए थे निष्कासित
देवलाल ठाकुर ने साल 2015 में जिला पंचायत चुनाव जीतकर जिला पंचायत बालोद के प्रथम अध्यक्ष बने। इसके बाद विधानसभा चुनाव की बारी आई तो वे डौंडीलोहारा विधानसभा से विधायक की टिकट की उम्मीद में थे, लेकिन टिकट नहीं मिला तो कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed