{"_id":"64df76e8240eaffddb01e4b3","slug":"bjp-district-president-satish-latia-reacted-on-candidates-list-for-assembly-elections-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election: BJP ने चुनावी शंखनाद कर जीत की ओर बढ़ाया कदम, नेताम बोले- आम कार्यकर्ता भी देख सकता है ऊंचे सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election: BJP ने चुनावी शंखनाद कर जीत की ओर बढ़ाया कदम, नेताम बोले- आम कार्यकर्ता भी देख सकता है ऊंचे सपने
Fri, 18 Aug 2023 07:19 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 18 Aug 2023 07:19 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 21 नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने कांकेर विधानसभा के लिये चयनित प्रत्याशी आशाराम नेताम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
लाटिया ने कहा कि भाजपा ने युवाओं के साथ अनुभवी नेतृत्व को मैदान में उतारने का फैसला लिया है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को पर्याप्त अवसर देने के लिए चुनाव से तीन माह पहले घोषणा का दौर शुरू कर दिया है, इससे भाजपा प्रत्याशियों को जनता से सीधे जुड़ने ज्यादा समय मिलेगा। भाजपा ने सभी सीटों पर जनता की कसौटी पर खरे उतरने योग्य प्रत्याशियों का चयन किया है। पहली सूची यह संदेश लेकर आई है की आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में शानदार बहुमत के साथ कमल खिलेगा।
विज्ञापन
कांकेर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनके जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को संगठन ने इस काबिल समझा कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति विश्वास और गहरा हुआ है कि भाजपा में एक आम कार्यकर्ता भी ऊंचे सपने देख सकता है। भारतीय जनता पार्टी ने एक नेता नहीं, बल्कि गांव के आम, गरीब, किसान के बेटे को चुनाव में उतारा है।
विज्ञापन