फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP councilor party held meeting regarding no confidence motion brought against mayor of Congress in Jagdalpur

Jagdalpur News: भाजपा पार्षद दल की बैठक संपन्न, महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई रणनीतिक चर्चा

Fri, 25 Aug 2023 08:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 25 Aug 2023 08:48 PM IST
सार

कांग्रेस की महापौर के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा पार्षद दल की बैठक हुई। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई। 
 

विज्ञापन
BJP councilor party held meeting regarding no confidence motion brought against mayor of Congress in Jagdalpur
भाजपा पार्षद दल की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस की महापौर के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा अपनी ताकत झोकने के लिए तैयार है। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने भाजपा पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें बस्तर प्रवास पर आये उड़ीसा के भाजपा विधायक नउरी नायक भी मौजूद थे। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई। 

विज्ञापन


29 अगस्त को महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिये आहूत सम्मिलन में समस्त भाजपा पार्षदों को उपस्थित रहने कहा गया है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को भाजपा बड़े अवसर के रूप में देख रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि भाजपा पार्षद दल के द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सफल हो, इसके लिये प्रयास में कोई कमी न हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी भाजपा पार्षद संगठित व सक्रिय रहें। वर्तमान में कांग्रेस में आपसी फूट व खींचतान का माहौल बना हुआ है, जिसका लाभ भाजपा को मिल सकता है। इस दिशा में भी प्रयास होना चाहिए। महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में सभी ताकत लगायेंगे। उड़ीसा के भाजपा विधायक नउरी नायक ने अविश्वास प्रस्ताव को पारित कराने में आवश्यक रणनीति बना कर पूरी शक्ति से आगे बढ़ने कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed