फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP councillor Ajay Chediya joins congress

राजनांदगांव: भाजपा को बड़ा झटका, पार्षद अजय छेदिया कांग्रेस में शामिल 

Fri, 11 Mar 2022 08:43 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: Amit Mandal Updated Fri, 11 Mar 2022 08:43 PM IST
सार

अजय छेदिया की वार्ड में भी अच्छी पकड़ है। इसी वजह से उन्हें नगर निगम चुनाव में भी भाजपा ने टिकट दिया था।

विज्ञापन
BJP councillor Ajay Chediya joins congress
अजय छेदया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। राजनांदगांव नगर निगम के वार्ड नंबर 2 से पार्षद अजय छेदया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अजय पूर्व सीएम रमन सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव के करीबी माने जाते थे। शुक्रवार को पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


अजय छेदिया की वार्ड में भी अच्छी पकड़ है। इसी वजह से उन्हें नगर निगम चुनाव में भी भाजपा ने टिकट दिया था और वह जीतकर भी आए थे। मगर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला कर लिया। इसके बाद वह शुक्रवार को महापौर के साथ रायपुर पहुंचे और कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अजय ने कहा है कि वह कांग्रेस की नीतियों से काफी प्रभावित हैं। जिस तरह से मुख्यमंत्री विकास के लिए काम कर रहे हैं, वो बहुत अच्छा है। इसलिए मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed