{"_id":"6aa8f8e0ed24942c9f01433f","slug":"bjp-congress-workers-clash-outside-press-club-ahead-of-vijay-sharma-and-bhupesh-baghel-debate-at-pm-residence-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: पीएम आवास पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल की बहस से पहले प्रेस क्लब के बाहर भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: पीएम आवास पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल की बहस से पहले प्रेस क्लब के बाहर भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता
Tue, 15 Sep 2026 01:21 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:21 PM IST
सार
डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच बहस से पहले रायपुर प्रेस क्लब के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
प्रेस क्लब के बाहर भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर चल रही सियासी तकरार अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच बहस से पहले रायपुर प्रेस क्लब के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को पीएम आवास के आंकड़ों पर सार्वजनिक बहस की चुनौती दी है, जिसके बाद आज होने वाली मुलाकात पर राजनीतिक हलकों की नजर है।
रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर होने वाली राजनीतिक बहस से पहले ही माहौल गरमा गया। प्रेस क्लब के बाहर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। हालांकि, असली राजनीतिक मुकाबला डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच होना है। दोनों नेताओं के बीच पिछले कुछ दिनों से पीएम आवास योजना के आंकड़ों को लेकर लगातार बयानबाजी चल रही है। इसी दौरान विजय शर्मा ने भूपेश बघेल को किसी भी मंच पर बहस की चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विजय शर्मा ने दी थी खुली चुनौती
डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कहना है कि मौजूदा सरकार ने सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना को प्राथमिकता दी। उन्होंने दावा किया था कि सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवास बनाने से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किए गए और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में करीब 11 लाख आवास पूरे किए जा चुके हैं। इसी मुद्दे पर उन्होंने भूपेश बघेल को सार्वजनिक मंच पर बहस की चुनौती दी थी। इसके बाद बघेल ने भी चुनौती स्वीकार कर ली और बहस के लिए समय और स्थान तय करने की बात कही।
इसके बाद आज मंगलवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने सामने आएंगे।
विज्ञापन
#WATCH | Raipur | A verbal altercation occurred between the BJP and Congress workers outside Raipur Press Club today, ahead of the debate between Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma and former CM Bhupesh Baghel over the issue of allocation of housing facilities in Pradhan Mantri… pic.twitter.com/3rbKmBP7N9
— ANI (@ANI) September 15, 2026