{"_id":"6620f438c92a7a517c0dbd82","slug":"bjp-candidate-saroj-pandey-filed-nomination-lok-sabha-election-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद
Thu, 18 Apr 2024 04:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:37 PM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव व अन्य मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने नामांकन दाखिल किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव व अन्य मंत्री मौजूद रहे। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी के लिए कोरबा और बस्तर ही नहीं, बल्कि सभी सीटें काफी अहम हैं और हम सभी सीटों को जीतेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा के कार्यों से लोगों में उत्साह है और वे हमें समर्थन दे रहे हैं।'
विज्ञापन
सीएम साय ने कहा, 'पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी हताशा में हैं, इसलिए आए दिन उनके उल्टे सीधे बयान सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खाता खोलने का अवसर भी नहीं मिलने वाला है। कांकेर जिले में 29 नक्सलियों के मारे जाने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें से पांच नक्सली पर 50 लाख का इनाम घोषित था। सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई घातक हथियार भी बरामद किए हैं। इससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करने वाली कांग्रेस छत्तीसगढ़ में नक्सली घटनाक्रम को लेकर भी सवाल उठा रही हैं, यह अपने आप में चिंता की बात है।'
विज्ञापन