फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur NSUI demonstrated by blowing fake notes if action is not taken

Chhattisgarh: एनएसयूआई ने कार्रवाई नहीं होने पर नकली नोट उड़ाकर किया प्रदर्शन, डीईओ दफ्तर में किया धरना

Fri, 30 Aug 2024 09:21 PM IST
श्याम जी. बिलासपुर
बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 30 Aug 2024 09:21 PM IST
सार

बिलासपुर एनएसयूआई ने कार्रवाई नहीं होने पर नकली नोट उड़ाकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीईओ दफ्तर में धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bilaspur NSUI demonstrated by blowing fake notes if action is not taken
बिलासपुर एनएसयूआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के डीईओ दफ्तर में एनएसयूआई ने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर बवाल मचाया। नकली नोट उड़ाते हुए प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने लगातार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटो तक कार्यालय में डटे रहे। एनएसयूआई ने चैतन्य टेक्नो स्कूल और महर्षि यूनिवर्सिटी में संचालित डीएलएड पाठ्यक्रम व्याप्त गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई करने के लिए एनएसयूआई ने लगभग दो माह पहले जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद कार्रवाई न होने पर एनएसयूआई का गुस्सा फूट गया और फिर धरना प्रदर्शन करने पहुंच गये। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों की समझाइश और जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed