फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Tiger attacked a farmer in Bilaspur field

Bilaspur: खेत में पानी लगाने जा रहे किसान के ऊपर बाघ ने किया हमला, लहूलुहान हालत में कराया अस्पताल में भर्ती

Thu, 06 Mar 2025 10:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 06 Mar 2025 10:52 AM IST
सार

बिलासपुर खेत में पानी लगाने जा रहे किसान के ऊपर बाघ ने आज सुबह-सुबह हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल को तखतपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Tiger attacked a farmer in Bilaspur field
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर खेत में पानी लगाने जा रहे किसान के ऊपर बाघ ने आज सुबह-सुबह हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल को तखतपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे सिम्स रेफर किया गया है। बाघ के हमले से क्षेत्र में दहशत की स्थिती बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम कठमुण्डा निवासी किसान शिवकुमार जायसवाल (47) पिता जनक जायसवाल गांव के राजू के कठमुण्डा के तुरतुरिया खार में खेती-बाड़ी का काम करता है। वहीं आज सुबह करीब 6 बजे खेत में पानी लगाने के लिए खेत की ओर जा रहा था। तभी पुलिया के पीछे छिपे बाघ की दहाड़ने की आवाज आई और पलट कर देखा तो बाघ ने अचानक से उसपर हमला कर दिया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर, हाथ और सिर मे गंभीर चोंट आई है। ग्रामीणों की मदद से उसे तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बिलासपुर वन विभाग के डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने कहा की किसी जानवर ने हमला किया है। फिलहाल टाईगर की पुष्टि नहीं हुई है। इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं, सूचना पर वन विभाग एवं पुलिस विभाग के टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed