फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Three kidnapped and Harassment a minor in Bilaspur

Bilaspur: नाबालिग का अपहरण कर तीन ने किया दुष्कर्म, कम पैसे देने पर जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते से कटवााया

Fri, 29 Mar 2024 01:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Mar 2024 01:49 PM IST
सार

बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिक का अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Three kidnapped and Harassment a minor in Bilaspur
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिक का अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का पूरा मामला है जहां, 16 साल की एक नाबालिक दुकान में काम करती है, बीती रात करीब 9:30 बजे वह दुकान से काम करके अपने घर लौट रही थी तभी कुछ युवक बाइक पर सवार होकर उसके पास पहुंचे और नाबालिक को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन

 

आरोपी दूसरे दिन सुबह करीब 7:00 बजे जहां से नाबालिक को उठाए थे वहां वापस लाकर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गये। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली। वही देर रात तक पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

मामले मे एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप ने बताया की नाबालिग प्रार्थिया लगभग 16 साल की है जो कल रात मे 9:30 बजे घर वापस जा रही थी तब रास्ते में तीन लड़के मोटरसाइकिल में आए जिनमें से एक उसका पुराना मित्र था जिसे लड़की के दूसरे नए मित्र के द्वारा फोटो भेजने के कारण नाराज था। लड़की से मारपीट कर उसे जबरदस्ती अपनी बाइक में बैठाकर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कम पैसे देने पर कुत्ते से कटवाया 

बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड स्थित अवैध चखना सेंटर में मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। दरअसल पुराना बस स्टैंड स्थित देसी-विदेशी मदिरा दुकान के नजदीक गुल्लू पासी की चखना दुकान है जिसे अवैध बताया जा रहा है। जहां अवैध चखना की राशि को कुत्ते के दम पर वसूला जाता है। बता दें कि शराब दुकान के पास दुकानदार ने जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता पाल रखा है।





जब ग्राहक पैसे देने में बहस करता है तो वह कुत्ते को उनपर छोड़ देता है। शराब के लिए चखना मांगने के दौरान दो लोग कुत्ता काटने से घायल हो गए, जिसमें घायल हुए लोगों के दोस्तों ने दुकान में तोड़फोड़ की। दुकान मालिक के साले को मारपीट में गंभीर चोट आई है जिसे उपचार के लिए सिम्स रेफर किया गया है। मामले की शिकायत पर दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 




    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed