फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Supreme Court stays ED's action in liquor scam case

Bilaspur: शराब घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई पर कोर्ट की सुप्रीम रोक, जानें क्या है मामला

Tue, 18 Jul 2023 10:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 10:26 PM IST
सार

शराब घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश यश टुटेजा, करिश्मा ढेबर और सिद्धार्थ सिंघानिया की याचिकाओं पर दिया है। 

विज्ञापन
Supreme Court stays ED's action in liquor scam case
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शराब घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह रोक तीन याचिकाओं की सुनवाई के बाद लगाई है। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धुलिया की बेंच ने कहा है कि शराब घोटाला मामले में ईडी के पास कार्रवाई करने के लिए प्रिडिक्टेड अफेंस नहीं है, इसलिए ईडी को इस मसले में किसी भी कार्रवाई से रोका जाता है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश यश टुटेजा, करिश्मा ढेबर और सिद्धार्थ सिंघानिया की याचिका में दी है। याचिकाकर्ताओं ने तीस हजारी कोर्ट में बीते 13 जुलाई के आदेश का हवाला देते हुए ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।  
विज्ञापन


दरअसल, ईडी ने शराब घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए अनवर ढेबर समेत पांच को गिरफ़्तार किया है। ईडी ने तीस हज़ारी कोर्ट के सीजेएमएम अनुराग ठाकुर की कोर्ट में पेश परिवाद को लेकर कार्रवाई शुरू की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी बेहद शक्तिशाली जांच एजेंसी है। लेकिन वह किसी भी मामले का स्वतः संज्ञान नहीं ले सकती। ईडी को कार्रवाई के लिए किसी एफआइआर या कि किसी परिवाद (भले वह केवल विचाराधीन हो) की जरुरत पड़ती है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सभी के तर्कों को सुनने के बाद यह आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed