{"_id":"63f8864f4464fe7c4e0e3684","slug":"scooty-riding-girl-died-in-road-accident-in-masturi-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: मस्तूरी में स्कूटी सवार युवती की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: मस्तूरी में स्कूटी सवार युवती की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका
Fri, 24 Feb 2023 03:11 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 03:11 PM IST
सार
स्कूटी सवार युवती सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई। इस हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवती की मौत हुई होगी। मस्तूरी तहसील के पास यह घटना हुई है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद एंबुलेंस से युवती के शव को ले जाया गया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मस्तूरी तहसील के पास अंजलि नर्सरी मोड़ पर एक सड़क दुर्घटना मे स्कूटी सवार युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मस्तूरी पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे के आस-पास मस्तूरी तहसील के पास अंजलि नर्सरी के मोड़ पर मस्तूरी की तरफ जा रही स्कूटी संख्या CG22W5433 सवार युवती स्कूटी समेत दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर मृत पाई गई। जिसकी सूचना पीछे चल रहे अन्य राहगीरों ने डायल 112 को दी। जिसके बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतिका की पहचान हेतु बैग की तलाशी ली जिसमे से मिले आधार कार्ड से युवती की पहचान मनीशा पैकरा पिता अरथ सिंह पैकरा उम्र 20 वर्ष पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिस्दा निवासी के रूप मे हुई।
विज्ञापन
बैग से मिले कागजात से अंदाजा लगाया जा रहा है की मृतिका बिलासपुर स्थित डीपी कॉलेज मे पढ़ती थी। जो बिलासपुर कॉलेज जा रही थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि तभी वह दुर्घटना की शिकार हो गई होगी। फिलहाल मस्तूरी पुलिस ने मृतिका के शव को मस्तूरी स्थित मरच्यूरी में रख दिया है। इसके साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका
दुर्घटना कैसे हुई इसकी जानकारी किसी के पास नही है, पीछे से आ रहे एक राहगीर ने बताया कि जब वह मौके पर पहुँचे तो युवती स्कूटी सहित सड़क पर गिरी हुई थी, जिसकी मौत हो चुकी थी, अब मामले में पुलिस पूछताछ और जांच के बाद ही हादसे की वजह स्पष्ट हो पायेगी।