{"_id":"63fc864d1a9d99a61807c8a4","slug":"police-took-out-procession-of-miscreants-who-tried-to-molesting-nursing-student-in-bilaspur-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास: बदमाशों ने मारपीट कर लूटा; पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास: बदमाशों ने मारपीट कर लूटा; पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
Mon, 27 Feb 2023 04:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Feb 2023 04:00 PM IST
सार
आरोपियों ने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी। फिर घसीटकर झाड़ियों में ले गए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। छात्रा और उसके दोस्त ने शोर मचाया तो बदमाशों ने मारपीट की। उनके रुपये और मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बाइक सवार बदमाशों ने नर्सिंग कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। नाकाम रहने पर बदमाशों ने छात्रा और उसके दोस्त की पिटाई कर दी। इसके बाद मोबाइल व रुपये लूटकर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनका सड़क पर जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी नारे लगाते रहे कि, 'अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है'। आरोपियों से लूट की रकम और चाकू बरामद किया गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शहर के निजी अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा अपनी दोस्त से मिलने शासकीय नर्सिंग हॉस्टल जा रही थी। इसी बीच हॉस्टल से कुछ दूर पहले बाइक सवार चार बदमाशों ने छात्रा और उसके दोस्त को रोक लिया। आरोपियों ने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी। फिर घसीटकर झाड़ियों में ले गए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। छात्रा और उसके दोस्त ने शोर मचाया तो बदमाशों ने मारपीट की। उनके रुपये और मोबाइल लूट लिए। इसी बीच छात्रा के दोस्त ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। इसकी भनक लगते ही बदमाश वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद छात्रा थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। छात्रा और उसके दोस्त के बताए हुलिये के आधार पर पुलिस ने टीम बनाई और एक आरोपी भरत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी भरत ने अपने साथियों के नाम भी बता दी। इसके बाद पुलिस ने नाबालिक सहित अन्य तीन आरोपियों को भी पकड़ लिया। उनके पास से लूटे गए मोबाइल और रकम बरामद कर ली है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चाकू भी मिला। पुलिस ने आरोपियों का कोर्ट तक जुलूस निकाला। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। सभी आरोपी लोगरा गांव के रहने वाले हैं।