फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   CG: Man kills brother on Rakhi; strikes him on the head with an iron crowbar; accused arrested.

CG: राखी के दिन भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, लोहे के सब्बल से सिर पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 08:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 30 Aug 2026 08:39 PM IST
सार

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में राखी के दिन पारिवारिक विवाद के बाद सुदर्शन कुर्रे ने अपने भाई सुभाष कुर्रे पर लोहे के सब्बल से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
CG: Man kills brother on Rakhi; strikes him on the head with an iron crowbar; accused arrested.
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदीकला टोना में राखी के दिन पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही भाई की लोहे के सब्बल से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने भाई के सिर पर सब्बल से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद फरार आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, घटना 28 अगस्त 2026 की शाम करीब 5 बजे की है। मृतक सुभाष कुर्रे के घर उसकी बड़ी बहन परिवार के साथ राखी का त्योहार मनाने पहुंची थी। इसी दौरान भांजा-भांजी के साथ पूर्व में हुए विवाद को लेकर आरोपी सुदर्शन कुर्रे का परिवार से विवाद हो गया। आरोपी ने भांजा-भांजी को गाली-गलौज करने की बात को लेकर पहले अपने भाई सुभाष के साथ लाठी से मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन


पढे़ं: रायपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सीएम साय ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसके हाथ से लाठी छीन ली तो आरोपी अपने घर चला गया और वहां से लोहे का सब्बल लेकर वापस आया। इसके बाद उसने सुभाष के सिर पर सब्बल से जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुभाष खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध क्रमांक 619/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुदर्शन कुर्रे (36) को गांव में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed