फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Police got success a large quantity of illegal ganja recovered in Bilaspur

Bilaspur: पुलिस को मिली सफलता, बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद, चार लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है कीमत

Sun, 25 Feb 2024 08:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 Feb 2024 08:18 PM IST
सार

कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में तीन बडे ब्रीफकेस और दो प्लास्टिक बोरी के भीतर छिपाकर रखे गांजा मिला जो एक किलो व दो किलो साईज के प्लास्टिक के पैकेटो में पैक किया हुआ था जिसका कुल वजन 45 किलो ग्राम है।

विज्ञापन
Police got success a large quantity of illegal ganja recovered in Bilaspur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे 24 फरवरी को पुलिस को मुखबीर के माध्यम से जानकारी मिला की भारतीय नगर मुक्तिधाम के पास पीले रंग की एक ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 04एमएस 2350 में कुछ संदिग्ध लडके बैठे हुए हैं, जो भारी मात्रा में गांजा लेकर आये हैं और ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की टीम भारती नगर मुक्तिधाम के पास घेरा बंदी कर पीले रंग के ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 04 एमएस 2350 को पकड़ा। तो कार में गोलू खटिक निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला, अभिषेक खटिक निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला, सुन्दर तेवर निवासी जूना बिलासपुर व डेविड डिसूजा निवासी राजीव गांधी चौक कुम्हारपारा बैठे हुए मिले, जिनसे पुछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करने लगे। 
विज्ञापन


कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में तीन बडे ब्रीफकेस और दो प्लास्टिक बोरी के भीतर छिपाकर रखे गांजा मिला जो एक किलो व दो किलो साईज के प्लास्टिक के पैकेटो में पैक किया हुआ था जिसका कुल वजन 45 किलो ग्राम है। बरामद गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य चार लाख 50 हजार रूपये है। आरोपीयों के ब्रेजा कार को जब्त कर उनके विरूद्ध पुलिस नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ पर पता चला की बलांगीर उडीसा से गांजा खरीदकर लाने की बात सामने आई पुलिस द्वारा आरोपीयों का बलांगीर उडीसा के संपर्क सुत्रों की जांच की जा रही है।जिसके बाद जांच और आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed