फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   New roster will be implemented in High Court from July 3

Bilaspur: हाईकोर्ट में तीन जुलाई से लागू होगा नया रोस्टर, दस सिंगल बेंचों को दिया गया स्पेशल बेंच का रूप

Tue, 27 Jun 2023 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर(छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर(छत्तीसगढ़) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Jun 2023 11:09 PM IST
सार

3 जुलाई से नया रोस्टर लागू किया जा रहा है। इसके तहत चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच समेत तीन डीबी और कुल पंद्रह सिंगल बेंचों में सुनवाई की जाएगी। नए रोस्टर में दस सिंगल बेंचों को स्पेशल बेंच का रूप दिया गया है।

विज्ञापन
New roster will be implemented in High Court from July 3
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आगामी 3 जुलाई से नया रोस्टर लागू किया जा रहा है। इसके तहत चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच समेत तीन डीबी और कुल पंद्रह सिंगल बेंचों में सुनवाई की जाएगी। नए रोस्टर में दस सिंगल बेंचों को स्पेशल बेंच का रूप दिया गया है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर आगामी तीन जुलाई से फिर नया रोस्टर लागू किया जा रहा है। प्रथम डिवीजन बेंच में स्वयं चीफ जस्टिस व जस्टिस रजनी दुबे जनहित याचिकाओं, रिट अपील 2023 तक, हेबियस कार्पस, क्रिमिनल अपील 2022 तक पर सुनवाई करेंगे। जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस संजय श्याम अग्रवाल की डीबी टैक्स मामले, कमर्शियल, डीबी के सिविल मामले, 2020 तक क्रिमिनल अपील सुनेगी।

विज्ञापन

 

तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल सभी रिट अपील 2022 तक, डीबी के रिट मामले, डीबी के सभी क्रिमिनल मामले सुनेंगे। इसके अलावा चीफ जस्टिस समेत सभी जस्टिस सिंगल बेंच में सुनवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed