फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Mohan Markam said All 71 MLAs got tickets again

Bilaspur: सभी 71 विधायकों को दोबारा मिले टिकट, मोहन मरकाम बोले- हाईकमान के आदेश का करूंगा पालन

Sat, 29 Apr 2023 09:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Apr 2023 09:12 PM IST
सार

मोहन मरकाम ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में बलात्कार, लूटपाट, हत्या, डकैती के 50 हज़ार से अधिक प्रकरण दर्ज हुए थे। विधानसभा में इसका उत्तर आया था। 

विज्ञापन
Mohan Markam said All 71 MLAs got tickets again
पत्रकारों से बात करते मोहन मरकाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने मिडिया से चर्चा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही मरकाम ने प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने और आगामी विधानसभा में टिकट वितरण को लेकर भी खुलकर बात की। पीसीसी चीफ ने कहा कि, टिकट देने का अधिकार हाईकमान को होता है। हाईकमान सर्वे कराता है, उसी के आधार पर टिकट फाइनल होता है। संगठन के माध्यम से हम समय-समय पर विधायकों का रिपोर्ट मंगाते रहते हैं। लेकिन संगठन के मुखिया होने के नाते उनकी मंशा है जो 71 विधायक जीत कर आए हैं। सभी 71 के 71 विधायक फिर से चुनाव लड़ें। 

विज्ञापन


आगे उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के सवाल पर कहा कि, हम मीडिया के माध्यम से लगातार ये सुन रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बदलने का अधिकार हाईकमान को है। हाईकमान का जो भी निर्देश, आदेश आएगा, प्रदेश अध्यक्ष उसका अक्षरश: पालन करेगा। हाईकमान का निर्णय उनके लिए शिरोधार्य होगा। 4 साल पहले तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बागडोर मुझे सौंपी थी। उसी दिन से मैने तय किया, मेरे मन में प्रदेश अध्यक्ष की भावना नहीं है। मेरे मन में कार्यकर्ता की भावना है। मुझे पार्टी ने काम करने का अवसर दिया है। मैने उस अवसर का भरपूर उपयोग किया है। अभी तक जितने भी उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव हुए हम जीत हासिल करने में सफल हुए हैं। सत्ता और संगठन में तालमेल के साथ सरकार की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने का हमने काम किया है।

विज्ञापन


आगे पीसीसी चीफ ने भाजपा और पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जब जब भाजपा विपक्ष में जाती है, धार्मिक, सामाजिक ध्रुवीकरण धर्म के नाम पर करने और बांटने का प्रयास किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी का हिडन एजेंडा है फूट डालो और राज करो। लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा का हिडन एजेंडा नहीं चलेगा। छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश है यहां के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं। छत्तीसगढ़ में विकास के पैमाने पर हम चुनाव लड़ेंगे। 2023 में हमारी सरकार ने जो काम किए हैं उन उपलब्धियों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। हमें उम्मीद है जनता का जनादेश कांग्रेस प्रत्याशियों को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीसी चीफ ने नक्सलवाद को लेकर कहा कि, जब जब चुनाव नजदीक आते हैं, नक्सली डराने धमकाने का काम करते हैं। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार शांति सुरक्षा विश्वास और विकास के झंडे पर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में जहां स्कूल बंद थे वहां आज स्कूल संचालित है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में 3 हज़ार स्कूलों को बंद किया गया था, हमारी सरकार ने उन स्कूलों को चालू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में 17 जिलों में नक्सल गतिविधियां संचालित थी, जो अभी कम होकर सात आठ जिलों में सिमट गई है। यह हमारी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। हमारी सरकार में विश्वास जो जनता के प्रति है वह चुनाव में भी बरकरार रहेगा।


मोहन मरकाम ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, डॉ रमन 15 साल सरकार के मुखिया रहे। उनके कार्यकाल में बलात्कार, लूटपाट, हत्या, डकैती के 50 हज़ार से अधिक प्रकरण दर्ज हुए थे। विधानसभा में इसका उत्तर आया था। हमारी सरकार में जो भी गलतियां करता है उसके ऊपर कार्यवाही की जाती है। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed