फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Minister Umesh Patel injured in road accident

Bilaspur: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मंत्री उमेश पटेल, काफिले के पीछ चल रही गाड़ी ने मारी टक्कर

Wed, 19 Apr 2023 10:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Apr 2023 10:40 AM IST
सार

घटना हिर्री थाना क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। जहा उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल मंगलवार की देर शाम रायपुर से अपने काफिले के साथ गृहग्राम जाने के लिए निकले हुए थे।

विज्ञापन
Minister Umesh Patel injured in road accident
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल मंगलवार रात सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनके काफिले के साथ चल रही फॉलो गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिसके कारण उन्हें मामूली चोट आई है। हालांकि, हादसे में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद वे सीधे बिलासपुर पहुंचकर इलाज कराया।

विज्ञापन


घटना हिर्री थाना क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। जहा उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल मंगलवार की देर शाम रायपुर से अपने काफिले के साथ गृहग्राम जाने के लिए निकले हुए थे। तभी रात करीब नौ बजे उनका काफिला रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा से बढा ही था कि उनके काफिले में चल रही स्कार्पियो पीछे से उनकी कार से टकरा गई। घटना उस समय हुई जब मंत्री अपनी कार में ही भोजन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी धीरे चलाने के लिए बोला था। जैसे ही उनकी कार की रफ्तार कम हुई कि इस बीच उनके पीछे चल रहा फॉलोगार्ड का चालक गाड़ी की रफ्तार पर ध्यान नहीं दे पाया। जिससे यह हादसा हो गया। जिसपर मंत्री की कार अनियंत्रित होकर सामने डिवाइडर से टकरा गई। शिक्षा मंत्री के कार की हादसे की खबर सुनकर कांग्रेसी समर्थक मिलने के लिए पहुंच गए। फिलहाल मंत्री पटेल अन्य वाहन से सीधे अपने गृहग्राम के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed